1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पाकिस्तान का रिटर्न टिकट हुआ कंफर्म! USA के काम आएगा ‘कुदरत का निजाम’

पाकिस्तान का रिटर्न टिकट हुआ कंफर्म! USA के काम आएगा ‘कुदरत का निजाम’

Florida Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच फ्लोरिडा में भारी बारिश और बाढ़ के कारण आगामी कई मैच प्रभावित हो सकते हैं, जोकि लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेले जाने हैं। इनमें एक मैच इसी मैदान पर आज शुक्रवार को यूएसए और आयरलैंड के बीच खेला जाना है, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए मैच के रद्द होने की पूरी संभावना है। हालांकि, यह बात यूएसए के पक्ष में होगी और पाकिस्तान के खिलाफ।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, पाकिस्तान की सुपर 8 में एंट्री यूएसए बनाम आयरलैंड मैच पर निर्भर है, इस मैच में अगर आयरलैंड जीतता है तो पाकिस्तान की उम्मीदेन बरकरार रहेंगी। लेकिन यूएसए की जीत या मैच रद्द होना पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में सफर खत्म कर देगा। ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ी और फैंस अच्छे मौसम की दुआ मांग रहे होंगे। हालांकि, परिस्थितियां पूरी तरह पाकिस्तान के खिलाफ नजर आ रही हैं, क्योंकि फ्लोरिडा में न ही मौसम का मिजाज अच्छा है और न ही लॉडरहिल के स्टेडियम की जल निकासी व्यवस्था इतनी अच्छी जो ग्राउंड को जल्दी से सुखाया जा सके।

वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन

एक्वावेदर के मुताबिक, आज (14 जून) फ्लोरिडा में बारिश की आशंका 99 प्रतिशत तक है, जबकि 15 जून को 86% और 16 जून को 80% तक बारिश की आशंका है। पाकिस्तान बनाम आयरलैंड मैच 16 जून को इसी मैदान में खेला जाना है और अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो भी पाकिस्तान बाहर हो जाएगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा की वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें घर, सड़क और कारें पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...