Rinku Singh Ranji Trophy century : टी20 क्रिकेट में अपने बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अब रेड-बॉल फॉर्मेट में भी शानदार प्रदर्शन का रहे हैं। मौजूद रणजी ट्रॉफी सीजन में उनके बल्ले से लगातार दो पारियों में दो शतक आ चुके हैं। रिंकू ने रविवार को गोवा खिलाफ एलीट ग्रुप ए के मैच में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल बाहर निकाला। उनकी नाबाद 118 रनों की कप्तानी पारी के बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम 200 आंकड़ा छू सकी।

कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे इस मैच में उत्तर प्रदेश के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, टीम की बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रिंकू जब बल्लेबाजी करने उतरे तो 33 रन के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद उन्होंने किसी भी हाल में गोवा के गेंदबाजों का अपना विकेट न देने का फैसला किया। जबकि दूसरे छोर पर बल्लेबाज अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौटते रहे।
उत्तर प्रदेश के कप्तान ने अपना धैर्य नहीं खोया और टीम को 202 के स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान रिंकू ने 186 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 118 रन की पारी खेली। इस पारी में 11 चौके और 2 छक्के भी शामिल रहे। इसके अलावा, माधव कौशिक ने 96 गेंदों में 45 रन की पारी खेली बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये। गोवा के लिए यश कास्वंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।
बता दें कि रिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में इस सीजन दूसरा शतक है। इससे पहले बिहार के खिलाफ रिंकू ने 8 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 112 रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मैच में उत्तर प्रदेश ने एक पारी और 267 रनों से जीत दर्ज की थी।