1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rishabh Pant Injured: विकेटकीपिंग के समय ऋषभ पंत हुए चोटिल; खड़े भी नहीं हो पा रहे थे स्टार बैटर

Rishabh Pant Injured: विकेटकीपिंग के समय ऋषभ पंत हुए चोटिल; खड़े भी नहीं हो पा रहे थे स्टार बैटर

Rishabh Pant Injured: बेंगलुरु में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरी दिन भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। पहले भारत की पारी मात्र 46 रनों के स्कोर पर सिमट गयी। उसके बाद अब टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत के चोटिल होने की खबर है। जिसके बाद उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Rishabh Pant Injured: बेंगलुरु में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरी दिन भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। पहले भारत की पारी मात्र 46 रनों के स्कोर पर सिमट गयी। उसके बाद अब टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत के चोटिल होने की खबर है। जिसके बाद उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा है।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

दरअसल, दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। इस दौरान 37वें ओवर में रविन्द्र जड़ेजा गेंदबाजी कर रहे थे, तभी जड़ेजा के ओवर की आखिरी गेंद काफी तेजी से साथ घुमी थी जिस पर बल्लेबाजी कर रहे डेवोन कॉनवे चकमा खा गए। ये गेंद लगभग ऑफ स्टंप को छूती हुई पीछे निकली और विकेटकीपिंग कर रहे ऋषभ पंत के घुटने पर जाकर लग गई। चोट लगाने के बाद पंत जमीन पर लेट गए।

पंत के चोटिल होने के बाद फीजियो को बुलाया गया। चोट की वजह से पंत मैदान पर कराहते हुए नजर आए। पंत को चोट दाहिने पैर पर लगी थी और कार हादसे में उन्हें इस पांव में चोट लगी थी। यह गेंद इतनी तेज घूमी थी कि कॉनवे के साथ-साथ पंत भी चकमा खा गए। इसी वजह से वह गेंद कलेक्ट नहीं कर पाए। वहीं, चोटिल होने के बाद पंत खड़े होने में असहज दिख रहे थे। उन्हें सहारा लेकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद ध्रुव जुरेल ने सबस्टिट्यूट विकेटकीपर के रूप में ज़िम्मेदारी संभाल ली है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पंत की चोट कितनी गंभीर है। बता दें कि भारत की पहली पारी में ऋषभ पंत के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले हैं। उन्होंने 2 चौकों की मदद से 49 गेंदों में 20 रन की पारी खेली है।

पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...