1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rishabh Pant Replacement: ईशान किशन का एक बार फिर टूटा दिल, पंत की जगह BCCI ने इस खिलाड़ी को स्क्वाड में जोड़ा

Rishabh Pant Replacement: ईशान किशन का एक बार फिर टूटा दिल, पंत की जगह BCCI ने इस खिलाड़ी को स्क्वाड में जोड़ा

Rishabh Pant Replacement: मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हुए उपकप्तान ऋषभ पंत सीरीज के आखिरी मैच से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है। पंत की जगह पर पहली बार विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। इससे पहले ईशान किशन के नाम की चर्चा थी, जो नवंबर 2023 से टीम में वापसी नहीं कर पाये हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

बीसीसीआई की ओर से देर रात जारी बयान के अनुसार, मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान दाहिने पैर में फ्रैक्चर होने के कारण ऋषभ पंत श्रृंखला के पाँचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रखेगी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। पुरुष चयन समिति ने 31 जुलाई, 2025 को लंदन के केनिंग्टन ओवल में शुरू होने वाले पाँचवें टेस्ट के लिए ऋषभ पंत की जगह नारायण जगदीशन को टीम में शामिल किया है।

पांचवें टेस्ट के लिए भारत का फुल स्क्वाड

शुबमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीशन (विकेटकीपर)।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...