1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rishabh Pant Test Century: कमबैक टेस्ट में ऋषभ पंत का धमाकेदार शतक; MS धोनी को छोड़ा पीछे

Rishabh Pant Test Century: कमबैक टेस्ट में ऋषभ पंत का धमाकेदार शतक; MS धोनी को छोड़ा पीछे

Rishabh Pant Test Century: कार दुर्घटना के बाद लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के टेस्ट मैच जबरदस्त वापसी की है। पंत ने अपने कमबैक टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़कर विरोध टीमों में खलबली मचा दिया है। इसी के साथ उन्होंने भारत के दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मुंबई ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े रैपिडो ड्राइवर मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को किया गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

दरअसल, चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत ने 12 रन के निजी स्कोर से खेलना शुरू किया और विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 88 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद पंत 124 गेंदों शतक तक पहुंचे, यह उनके टेस्ट करियर का छठा है। हालांकि, वह अपनी पारी को बड़ी नहीं कर पाये। मेहदी हसन मिराज ने उन्हें 109 रन के निजी स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड आउट किया। पंत की इस पारी में 13 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

सबसे तेज छह टेस्ट शतक

बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही ऋषभ पंत ने भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर के रूप में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लिया है। हालांकि, पंत ने छह शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 58 टेस्ट पारियों का सहारा लिया है, जबकि धोनी 144 पारी खेलकर इस मुकाम तक पहुंचे थे। पंत और धोनी के बाद रिद्धिमान साहा हैं, जिन्होंने 54 पारी में तीन शतक जड़ा है।

पढ़ें :- Bihar MLC Elections : रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी, मिठाई बनाने में जुटे हलवाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...