1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Heat Stroke : गर्मी में बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा, फौरन करें से काम, बच जायेगी जिदंगी

Heat Stroke : गर्मी में बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा, फौरन करें से काम, बच जायेगी जिदंगी

इस समय भीषण गर्मी हो रही है बढ़ते गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा हो रहा है। भारत की राजधानी समेत कई राज्यों में बहुत अधिक गर्मी हो रही है। तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक की अधिक समस्या बढ़ जाता है। ऐसे में इससे बचाव व इलाज के बारे में सही जानकारी होना बहुत ही जरूरी है ताकि हीट स्ट्रोक से लोगों की जान बच सकें।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इस समय भीषण गर्मी हो रही है बढ़ते गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा हो रहा है। भारत की राजधानी समेत कई राज्यों में बहुत अधिक गर्मी हो रही है। तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक की अधिक समस्या बढ़ जाता है। ऐसे में इससे बचाव व इलाज के बारे में सही जानकारी होना बहुत ही जरूरी है ताकि हीट स्ट्रोक से लोगों की जान बच सकें।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

इस समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिसमें लोगों को गर्मी के वजह से दिमाग में झटके लगने से लोगों की जान भी जा रही है। आपको बताते चले कि तेज गर्मी में सभी को हीट स्ट्रोक से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां होनी ही चाहिए। इसके लिये आज हम आप को फरीदाबाद के अमृता अस्पताल ले जायेंगे जहां हम आप की मुलाकात डॉ. मोहित शर्मा से करायेंगे । आज हम डॉ. मोहित शर्मा से जानते हैं कि हीट स्ट्रोक के लक्षण कैसे होते हैं और इससे बचने के लिए क्या उपाय करना चाहिए।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

हीट स्ट्रोक में थकावट होना, बहुत ज्यादा प्यास लगना, सिरदर्द और चक्कर आना, मांसपेशियों में ऐंठन या कमजोरी,जी मिचलना या उल्टी होना आदि समस्या होती हैं।

हीट स्ट्रोक का इलाज

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

हीट स्टोक में तुरंत एक्शन लेना बहुत जरूरी है। अगर किसी में हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें, तो तुरंत उसे ठंडी जगह पर ले जाएं छाया या एसी वाले कमरे में पहुंचाएं।

शरीर को ठंडा करें- गीले कपड़े, आइस पैक या ठंडे पानी से शरीर को पोंछें।

हाइड्रेट करें, अगर मरीज होश में है, तो ओआरएस या ठंडा पानी पिलाएं।

तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। पानी पीते रहें- दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा, नारियल पानी, छाछ या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पिएं, ताकि शरीर पूरी तरह हाइड्रेटेड रहे। धूप में निकलने से बचें- दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर न निकलें। अगर निकलना जरूरी हो, तो छाता, टोपी और सनग्लासेस पहनें। ढीले, सूती हल्के रंग के कपड़े पहनें। और खूब पानी पियें। इसके अलावा जूस, छछ, नारियल पानी पियें।

 

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...