1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बढ़ीं मुश्किलें; लैंड फॉर जॉब केस में मुकदमा चलाने की मंजूरी

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बढ़ीं मुश्किलें; लैंड फॉर जॉब केस में मुकदमा चलाने की मंजूरी

Land for Job Case: नौकरी के बदले जमीन मामले (Land for Job Case) में बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस मामले में जांच कर रही सीबीआई की ओर से दी गई फाइनल चार्जशीट पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। वहीं, अन्य आरोपी के लिए खिलाफ अभियोजन की मंजूरी का अभी भी इंतजार है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने की जानकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट को दे दी है। इस मामले में लालू के अलावा 30 से ज्यादा अन्य आरोपी हैं, जिनके लिए खिलाफ अभियोजन की मंजूरी लेने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी ने 15 दिन और समय मांगा है। इससे पहले बीते बुधवार को इस मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और कई अन्य आरोपियों को समन जारी कर 7 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...