1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘कोई भी शक्ति, पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकती,’ अमेठी से टिकट न मिलने पर रॉबर्ट वाड्रा का छलका दर्द

‘कोई भी शक्ति, पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकती,’ अमेठी से टिकट न मिलने पर रॉबर्ट वाड्रा का छलका दर्द

Emotional post of Robert Vadra: लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) को कांग्रेस से टिकट मिलने की चर्चा थी। रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवारों की घोषणा में देरी पर कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि रॉबर्ट वाड्रा को अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि, पार्टी ने रायबरेली राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद वाड्रा का एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी नौसेना में हुआ शामिल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने युद्धपोत की बताई विशेषताएं

रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार (5 मई) को अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘राजनीति की कोई भी शक्ति, पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकती। हम सभी अपने महान राष्ट्र की जनता और जनता की बेहतरी के लिए हमेशा काम करेंगे, करेंगे और करते रहेंगे। आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। मैं सदैव अपनी जनसेवा के माध्यम से यथासंभव लोगों की मदद करूंगा।’ बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा कई बार अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। वहीं, अमेठी से केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वाड्रा की पहली प्रतिक्रिया है।

अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि पूरे देश से यह आवाज आ रही है कि उन्हें सक्रिय राजनीति में आना चाहिए। वह हमेशा लोगों के बीच रहते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि अमेठी की मौजूदा सांसद स्‍मृति ईरानी ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं, वहां के लोग चाहते हैं कि वह उनके बीच रहें।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : शामली जिले के 230 गांवों में टंकी निर्माण के लिए 254 करोड़ लेकर दो कंपनियां लापता, डीएम ने तलब किया ब्योरा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...