1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर के रियासी में कार पर गिरी चट्टान, रामनगर SDM और उनके छह साल के बेटे की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी में कार पर गिरी चट्टान, रामनगर SDM और उनके छह साल के बेटे की मौत

Reasi Car Accident: जम्मू और कश्मीर के रियासी में एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) और उनके बेटे की उस समय मौत हो गई जब उनकी गाड़ी पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। इस हादसे म्नें चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रियासी ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Reasi Car Accident: जम्मू और कश्मीर के रियासी में एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) और उनके बेटे की उस समय मौत हो गई जब उनकी गाड़ी पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। इस हादसे म्नें चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रियासी ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- लखनऊ : 25 साल से चारा घोटाले में फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब रामनगर (ऊधमपुर) के एसडीएम राजेंद्र सिंह अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ बोलेरो गाड़ी में धर्मारी से अपने पैतृक गाँव पट्टियाँ लौट रहे थे। जैसे ही वे सलुख इख्तर नाला क्षेत्र में पहुँचे, अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे भारी मलबा उनके वाहन पर गिर पड़ा। जिससे कार में सवार एसडीएम और उनके छह साल के बेटे की मौत हो गयी। घायलों में एसडीएम की पत्नी, चचेरा भाई-भाभी, उनकी बेटी व चालक शामिल हैं। जिन्हें रियासी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के वक्त कार में कुल सात लोग सवार थे।

स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायलों को रियासी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रियासी ज़िला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल दत्त ने कहा, “हमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सूचित किया था, और चूँकि इलाका पहाड़ी था, इसलिए इसमें कुछ समय लगा, लेकिन एक एम्बुलेंस भेजी गई और उन्हें यहां लाया गया।”

 

पढ़ें :- बंगाल की खाड़ी में तूफान से 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, 28-30 अक्टूबर पर नजर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...