1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC Champions Trophy 2025 : फाइनल में उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रचा इतिहास, युवराज सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त

ICC Champions Trophy 2025 : फाइनल में उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रचा इतिहास, युवराज सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने इतिहास रच दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

दुबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने इतिहास रच दिया है। दोनों खिलाड़ी अब दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित और विराट ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

रोहित-विराट सबसे ज्यादा फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बने

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारत के अलावा दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अब तक भारत की ओर से 9 फाइनल्स मैच खेला है। जबकि युवराज सिंह ने अपने करियर में 8 आईसीसी फाइनल्स खेला था। रोहित और विराट ने अब युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हिटमैन और रन मशीन अब दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी हैं। तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। इसके अलावा चौथे नंबर पर रवींद्र जडेजा 8 फाइनल्स के साथ विराजमान हैं। पांचवें नंबर पर कुमार संगकारा और छठे नंबर पर महेल जयवर्धने 7-7 फाइनल्स के साथ लिस्ट में बने हुए हैं।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...