1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) के अगुआई में टीम इंडिया (Team India) ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर 5 वीं बार फाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले टीम इंडिया (Team India) 2000, 2002, 2013 और 2017 के फाइनल में पहुंच चुकी है।

By santosh singh 
Updated Date

दुबई: कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) के अगुआई में टीम इंडिया (Team India) ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर 5 वीं बार फाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले टीम इंडिया (Team India) 2000, 2002, 2013 और 2017 के फाइनल में पहुंच चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025 )  के पहले सेमीफाइनल में भारत ने 265 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 48.1 ओवर में हासिल कर लिया।कंगारुओं को 4 विकेट से मात देकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma)ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। फाइनल में पहुंचकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma)  ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है और वो सभी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India)  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2023), वनडे विश्व कप (2023) और टी20 विश्व कप (2024) में क्वालीफाई कर चुकी है।

रोहित आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

इसके अलावा रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है और वो अब आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था। रोहित शर्मा के नाम 65 छक्के हैं जबकि क्रिस गेल 64 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

रविंद्र जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

इस मैच में रोहित के अलावा रविंद्र जडेजा ने भी रिकॉर्ड बनाए और वो मैच में 2 विकेट लेकर भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। रविंद्र जडेजा ने चैंपियंस ट्रॉफी के 14 मैचों में 4.82 की इकॉनमी के साथ कुल 20 विकेट हासिल कर चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड जहीर खान के नाम था जिन्होंने 9 मैच में 15 विकेट झटके थे।

कोहली ने इस मैच में कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

जडेजा और रोहित के अलावा कोहली ने भी इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। कोहली अब चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 17 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों को साथ 702* रन बना चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने 10 मैचों में 3 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 701 रन बनाए थे। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में 84 रनों की शानदार इनिंग खेली थी।

इस के अलावा विराट ने फील्डिंग करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो टीम इंडिया (Team India) की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने अब तक सभी प्रारूपों में 336* कैच लिए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ (334 कैच) के नाम था। विराट ने अपने 549वें मैच में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच

बता दें कि भारत ने इस जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में लगातार तीसरी बार वैसे पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई है। रविवार, 9 मार्च को उनका सामना न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...