HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rohit Sharma ODI Captain : आईसीसी वनडे टीम 2023 में 6 भारतीयों को मिली जगह, रोहित शर्मा बनाए गए कप्तान

Rohit Sharma ODI Captain : आईसीसी वनडे टीम 2023 में 6 भारतीयों को मिली जगह, रोहित शर्मा बनाए गए कप्तान

ICC ODI Team 2023 Captain Rohit Sharma : आईसीसी मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में पिछले साल वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, आईसीसी की ओर से घोषित टीम में भारत का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है। दरअसल, आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है और कुल छह भारतीय खिलाड़ी इस टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC ODI Team 2023 Captain Rohit Sharma : आईसीसी मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में पिछले साल वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, आईसीसी की ओर से घोषित टीम में भारत का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

दरअसल, आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है और कुल छह भारतीय खिलाड़ी इस टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। जिसमें रोहित शर्मा के अलावा शुबमन, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया। इसके अलावा आईसीसी ने अपनी टीम में ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड), हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका), मार्को जानसन (साउथ अफ्रीका) और एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया) को भी जगह दी है।

आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023

रोहित शर्मा (कप्तान) (भारत)
शुबमन गिल (भारत)
ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)
विराट कोहली (भारत)
डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)
हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर) (साउथ अफ्रीका)
मार्को जानसन (साउथ अफ्रीका)
एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)
मोहम्मद सिराज (भारत)
कुलदीप यादव (भारत)
मोहम्मद शमी (भारत)

पढ़ें :- T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...