1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rohit Sharma Pakistan Visit: न चाहते हुए भी कप्तान रोहित शर्मा को जाना पड़ेगा पाकिस्तान; जानें- क्या है पूरा मामला

Rohit Sharma Pakistan Visit: न चाहते हुए भी कप्तान रोहित शर्मा को जाना पड़ेगा पाकिस्तान; जानें- क्या है पूरा मामला

Rohit Sharma Pakistan Visit: आतंकी गतिविधियों और राजनीतिक कारणों के चलते बीसीसीआई लंबे समय से पाकिस्तान का बायकॉट करता आया है। आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप को छोड़ दें तो दोनों टीमों के बीच करीब एक दशक से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गयी है। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2006 में पाकिस्‍तान का दौरा किया था। जबकि, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के इंकार के बाद उसके मैचों को दुबई में कराने का फैसला लिया गया है। हालांकि, अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पाकिस्तान जाना पड़ सकता है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

दरअसल, बीसीसीआई ने सुरक्षा और राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी कोशिश की थी कि आईसीसी, भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए बीसीसीआई पर दबाव डाले। लेकिन, आईसीसी ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और यूएई में कराने का फैसला लिया था। जिससे भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं जाना पड़ेगा, टीम अपना मैच दुबई में खेलेगी। हाइब्रिड मॉडल के बावजूद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पाकिस्तान की यात्रा करनी पड़ सकती है और बीसीसीआई भी इससे इंकार नहीं कर सकता।

आखिर क्यों पाकिस्तान जाएंगे रोहित शर्मा

अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी तो कप्तान रोहित शर्मा क्या करने पाकिस्तान जाएंगे? यह सवाल फैंस के मन में होगा। आपको बता दें कि आईसीसी टूर्नामेंट्स के पहले हिस्सा ले रही सभी टीमों के कप्तानों का एक ऑफिशियल इवेंट में पहुंचना जरूरी होता है, जिसका आयोजन मेजबान देश में किया जाता है। यह टूर्नामेंट भले ही हाईब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा, लेकिन मेजबान पाकिस्तान ही है। ऐसे में बाकी टीमों की कप्तान की तरह रोहित को भी इस इवेंट में शामिल होना पड़ेगा। इस दौरान सभी कप्तान ट्रॉफी के साथ फोटोशूट भी करवाते हैं। हालांकि, भारतीय कप्तान पाकिस्तान जाएंगे या नहीं, इस बात की अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...