1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs PAK मैच में रोहित शर्मा की किस्मत ने नहीं दिया साथ! भारत के नाम दर्ज हुआ अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs PAK मैच में रोहित शर्मा की किस्मत ने नहीं दिया साथ! भारत के नाम दर्ज हुआ अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs PAK Toss: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मैच आज 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा की किस्मत ने एक बार साथ नहीं दिया। जिसके चलते भारत के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारते ही भारत के नाम वनडे में लगातार सबसे ज्यादा बार टॉस हारने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भारत वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से लेकर अब तक लगातार 12 टॉस हार चुका है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत ने नीदरलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। नीदरलैंड ने मार्च 2011 और अगस्त 2013 के बीच 11 टॉस गंवाए थे। बता दें कि पाकिस्तान का आज हर हाल में जीतना जरूरी है, अगर वह हार जाते हैं तो उनका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय है। वहीं, भारत इस मैच को जीतकर सेमी-फाइनल की दावेदारी मजबूत करने उतरेगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...