RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) 2024 की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोल दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी
आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी, 2025 तय की गई है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जनवरी थी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
संबंधित विषय में एमडी/एमएस या समकक्ष/पीजी डिग्री होनी चाहिए।
एज लिमिट :
आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
पढ़ें :- हालात से नहीं हारी गया की बेटी, पति की मौत के बाद भी पढ़ाई जारी रख BPSC में पाई सफलता
फीस
- सामान्य/अनारक्षित : 600 रुपए
- एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी,अन्य आरक्षित : 400 रुपए
सैलरी
- लेवल – 16 के अनुसार
- सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम के बेसिस पर
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन करें, टैब पर जाएं एसएसओ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।फॉर्म भरकर फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।