1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के बयान का RSS का समर्थन, दत्तात्रेय होसबाले ने कहीं ये बातें…

सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के बयान का RSS का समर्थन, दत्तात्रेय होसबाले ने कहीं ये बातें…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान के सवाल पर उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि एकता की आवश्यकता है और हमें इसे आचरण में लाना है। लोग इसे समझ रहे हैं और लागू कर रहे हैं। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए बहुत आवश्यक है। हिंदुओं को तोड़ने के लिए लोग काम कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के बयान का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने समर्थन किया है। हमें इसे आचरण में लाना चाहिए। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है। मथुरा में आरएसएस की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शनिवार का ओयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने ये बातें कहीं।

पढ़ें :- पवन सिंह ने अक्षरा से माफी मांगते हुए भावुक, बोले- ‘तुम मेरी बाबू, मेरा बच्चा हो’, पत्नी ज्योति सिंह ने कहा, ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान’

दत्तात्रेय होसबाले ने इस दौरान कहा, पिछले साल से इस बार आरएसएस की शाखाएं ज्यादा बढ़ी हैं। पूरे देश में संघ की 72354 शाखाएं चल रही हैं। मौजूदा समय में हमे एकता बनाए रखनी है। कई जगह धर्मांतरण हो रहे हैं। गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के समय हमले हुए। इन मामलों में अपनी रक्षा भी करना चाहिए और एकता भी बनाए रखनी चाहिए जिससे शांति बनी रहे।

इस दौरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब है कि एकता की आवश्यकता है और हमें इसे आचरण में लाना है। लोग इसे समझ रहे हैं और लागू कर रहे हैं। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए बहुत आवश्यक है। हिंदुओं को तोड़ने के लिए लोग काम कर रहे हैं।

बता दें कि, आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक इस बार मथुरा स्थित गऊ ग्राम परखम के दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित हुई। 25 और 26 अक्टूबर को बुलाई गई इस बैठक में संघ के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारकों ने हिस्सा लिया. यह बैठक कई मायनों में जरूरी है।

पढ़ें :- लखीमपुर: अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले विवाहिता और एक युवक का शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...