1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Presidential Election : रूस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए केरल में हुई वोटिंग, जानिए इसके पीछे की वजह

Russia Presidential Election : रूस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए केरल में हुई वोटिंग, जानिए इसके पीछे की वजह

Russia Presidential Election : रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग (Russia Presidential Election Voting) जारी है, जिसमें न सिर्फ रूस बल्कि दुनियाभर के कई देशों में वोट डाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के दक्षिण तटीय राज्य केरल (Kerala) में रहने वाले रूसी नागरिकों (Russian Citizens) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

दरअसल, रूस के राष्ट्रपति के चुनाव (Russia Presidential Election) के लिए वोटिंग में अन्य देशों में रह रहे रूसी नागरिक भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसी वजह से रूस और उसके बाहर अन्य देशों में रह रहे रूसी नागरिक वोटिंग में हिसा ले रहे हैं। इस चुनाव के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम में रूसी संघ के मानद वाणिज्य दूतावास रशिया हाउस में विशेष रूप से व्यवस्थित बूथ पर वोटिंग कर रहे हैं।

रूस के वाणिज्य दूत और तिरुवनंतपुरम में रूसी हाउस के निदेशक रथीश नायर ने कहा, ‘यह तीसरी बार है जब रूसी संघ का वाणिज्य दूतावास रूसी राष्ट्रपति चुनावों के लिए मतदान की मेजबानी कर रहा है। यह वास्तव में यहां रहने वाले रूसी राष्ट्रवादियों और पर्यटकों के लिए भी है। हम इसके साथ जुड़कर खुश हैं।’

नायर ने आगे कहा, ‘मैं अपने नए राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया में वोट डालने के लिए उनके सहयोग और उत्साह के लिए केरल में रूसी नागरिकों का बहुत आभारी हूं।’

पढ़ें :- VIDEO: रेलवे ट्रैक पर गिरी क्रेन से टकराई ट्रेन, सड़क पर गिरा भारी मलबा; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...