Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia’s cold inhabited regions :  -50 डिग्री की सर्दी में सांस से निकलने वाली नमी पलभर में बन जाती है बर्फ , इन शहरों में भीषण ठंड

Russia’s cold inhabited regions :  -50 डिग्री की सर्दी में सांस से निकलने वाली नमी पलभर में बन जाती है बर्फ , इन शहरों में भीषण ठंड

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia’s cold  inhabited regions : रूस के सुदूर इलाके इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं, जहां तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। जहां एक ओर उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने लोगों को कंपकपाने के लिए मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के कुछ हिस्सों में हालात इससे कहीं ज्यादा भयावह हैं। रूस के सुदूर इलाके इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं, जहां तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। इन इलाकों में हालात ऐसे हैं कि कुछ मिनट खुले में रहना भी जानलेवा हो सकता है। इंसान की सांस से निकलने वाली नमी पलभर में बर्फ बन जाती है।  ये वो इलाके हैं जहां सर्दी कभी खत्म नहीं होती। यहां जिंदगी जीना हर पल एक चुनौती जैसा है।

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन

बर्दिगेस्त्याह (रूस)

तापमान: -52.1°C

साइबेरिया के इस इलाके को इस वक्त दुनिया के सबसे ठंडे स्थानों में देखा जा रहा है।

टॉमोट (रूस)

पढ़ें :- टेस्ला की उड़ने वाली कार टेस्ला रोडस्टर लांच, एक सेकंड में पकड़ेगी 96kmph की रफ्तार, जानें क्या बोले एलन मस्क?

तापमान: -52°C

यहां ट्रकों के इंजन जम रहे हैं और लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।

 

वेर्खोयांस्क (रूस)

तापमान: -50°C

पढ़ें :- जैकी' की मौत के पीछे बर्ड फ्लू, लाखों लोगों की पसंदीदा कैलिफोर्निया की मशहूर बाल्ड ईगल ने दुनिया को कहा अलविदा

यह शहर पहले ही दुनिया का सबसे ठंडा आबाद एशिया में शामिल हो रहा है। इस जगह 1,000 से अधिक लोग रहते हैं, जो साबित करता है कि इंसान हर तरह के मौसम में ढल सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ये इलाके Arctic Circle के बेहद करीब स्थित हैं। यहां सूरज की रोशनी बेहद कम समय के लिए मिलती है। बर्फ से ढकी ज़मीन गर्मी को वापस नहीं लौटा पाती। तेज हवाएं ठंड के असर को और बढ़ा देती हैं।

रूस के कई ठंडे इलाकों में स्कूल बंद किए गए हैं। सार्वजनिक गतिविधियां सीमित कर दी गई हैं और लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

 

Advertisement