1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- नेहरू खानदान के DNA की जांच होनी चाहिए

साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- नेहरू खानदान के DNA की जांच होनी चाहिए

यूपी के शाहजहांपुर जिले में पहुंची साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का डीएनए खराब है। नेहरू खानदान (Nehru Family) के डीएनए (DNA) की हर हाल में जांच होनी चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में पहुंची साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का डीएनए खराब है। नेहरू खानदान (Nehru Family) के डीएनए (DNA) की हर हाल में जांच होनी चाहिए। ये लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं। वहीं साध्वी प्राचीर ने तौकीर रजा के बयानों को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तौकीर रजा की भाषा हिंदुस्तानी नहीं है। तौकीर रजा जैसे लोग हिंदुस्तान में गृह युद्ध कराना चाहते हैं।वो भूल गए हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी बैठे हैं। मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या भारत के लिए चिंता का विषय है।

पढ़ें :- लखनऊ में बुआ की बेटी के साथ युवक ने सुसाइड़ किया, तीन साल से चल रहा था अफेयर

साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने आगे कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बुद्धि पर अफसोस होता है। उनको मोदी और भाजपा से विरोध हो सकता है, लेकिन वो तो हिंदुस्तान के विरोध में खड़े हो गए। आखिर ये हिंदुस्तान में करना क्या चाहते हैं? बाइचांस वाले हिंदू लोग, टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले लोगों का जब तक डीएनए टेस्ट नहीं होगा तब तक बात नहीं बनेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...