1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएचसी रतनपुर के आरबीएसके चिकित्सकों का वेतन वृद्धि पर रोक

सीएचसी रतनपुर के आरबीएसके चिकित्सकों का वेतन वृद्धि पर रोक

सीएचसी रतनपुर के आरबीएसके चिकित्सकों का वेतन वृद्धि पर रोक

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: सीएचसी रतनपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व सपोर्टिव सुपर विजन कार्यक्रम के तहत अनुबंधित वाहनों में हुए लाखों रुपए के खेल के मामले में सीएमओ ने आरबीएसके संविदा चिकित्सकों का वृद्धि वेतन एक वर्ष के लिए रोक लगा दिया है। इसी मामले में पूर्व एमओआईसी को पद से हटाते हुए स्थानांतरण के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि भी दिया है। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल की शिकायत के बाद सीएमओ ने जांच समिति गठित किया था। समिति ने अनुबंध पर लिए गए चार पहिया वाहनों के बिना चले भुगतान की जांच की। जांच रिपोर्ट पर सीएमओ ने आरबीएसके के सभी चार चिकित्सकों का एक वर्ष का वार्षिक वेतन बढ़ोत्तरी पर रोक लगा दी है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मामले में तत्कालीन एमओवाईसी डॉ. राकेश कुमार को पद से हटाने के साथ ही स्नानांतरण कर दिया गया। उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टी दिया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जांच में आरबीएसके के चार चिकित्सकों पर अनुबंध वाहनों को निजी कार्य में लिए जाने व राजकीय कार्य को प्रभावित किए जाने के मामले में आयुष चिकित्सक डॉ. जितेंद्र प्रसाद चौधरी, डॉ. विश्वजीत राय, डॉ. वीरेंद्र कुमार शर्मा एवं डॉ. सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी का एक वर्ष का वार्षिक बढ़ोत्तरी वेतन बाधित किया गया है। डॉ. राकेश कुमार को पहले ही स्थानांतरण कर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जा चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...