1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Salman Khan Security Breach : सलमान खान की सुरक्षा में चूक, घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पुलिस को सौंपा

Salman Khan Security Breach : सलमान खान की सुरक्षा में चूक, घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पुलिस को सौंपा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Bollywood superstar Salman Khan) की सुरक्षा में गुरुवार को एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। दो दिन के भीतर ही दो अंजान लोगों ने सलमान खान (Salman Khan) के घर में घुसने की कोशिश की है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Bollywood superstar Salman Khan) की सुरक्षा में गुरुवार को एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। दो दिन के भीतर ही दो अंजान लोगों ने सलमान खान (Salman Khan) के घर में घुसने की कोशिश की है। बता दें कि इससे पहले 20 मई को एक पुरुष ने सलमान खान (Salman Khan)  के गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment)  में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं अगले दिन 21 मई की रात एक महिला ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया। गुरुवार सुबह मुंबई पुलिस (Mumbai Police)  ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानिए क्या है पूरा मामला?

पढ़ें :- लखनऊ में पांच स्क्रीन वाला प्रॉमिनेंट सिनेमाज़ हुआ शुरू, महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने किया उद्घाटन

सबसे पहले मंगलवार को सलमान खान (Salman Khan)  की सिक्योरिटी को चकमा देकर एक शख्स ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। यह युवक कार के पीछे छिपकर सलमान की बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब भी हो गया। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इसे बिल्डिंग के एंट्रेस गेट के पास से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है, जो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है।

लिफ्ट से सलमान के घर तक पहुंची थी महिला

इसके अलावा बुधवार रात को एक अंजान महिला ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने रात को लगभग 3:30 बजे सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के घर तक पहुंची। जहां गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) के सुरक्षा गार्डों ने उस महिला को पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई पुलिस ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की

पढ़ें :- Bigg Boss 20 Live : बिग बॉस 20 रियलिटी शो आज से होगा शुरू, कुछ ही देर में सलमान करवाएंगे घरवालों से मुलाकात

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने इन दोनों घटनाओं को कंफर्म किया। हालांकि, युवक और महिला के सिक्योरिटी तोड़ने और घर में घुसने की कोशिश करने की घटना कब की है इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है। वहीं मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के डीसीपी की मानें तो युवक ने मंगलवार शाम को वहीं महिला ने बुधवार रात को सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया।

पिछले साल हुई थी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग

इससे पहले पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस मामले में पुलिस ने बाद में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस मामले के बाद ही सलमान की सिक्योरिटी में मुंबई सरकार ने इजाफा किया था।

सलमान को मिली है Y+ सुरक्षा

सलमान खान (Salman Khan) को बिश्नोई गैंग से जान का खतरा है। इसके मद्देनजर सलमान की सिक्योरिटी काफी कड़ी है। निजी बॉडी गार्ड के अलावा मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने भी अभिनेता को Y+ दी हुई है। सलमान के घर के बाहर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं।

पढ़ें :- Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...