1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Salman Khan की सिंगिंग का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- अब दोबारा मत गाना

Salman Khan की सिंगिंग का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- अब दोबारा मत गाना

देश के प्रमुख उद्योपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के जामनगर में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन (Pre Wedding Celebration) के बाद उनका बर्थ डे सेलिब्रेशन (Birthday Celebration) सुर्खियों में बना हुआ है। फैमिली, फ्रेंड्स और बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के बीच अनंत ने जामनगर में अपना 29वां जन्मदिन मनाया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

जामनगर। देश के प्रमुख उद्योपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के जामनगर में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन (Pre Wedding Celebration) के बाद उनका बर्थ डे सेलिब्रेशन (Birthday Celebration) सुर्खियों में बना हुआ है। फैमिली, फ्रेंड्स और बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के बीच अनंत ने जामनगर में अपना 29वां जन्मदिन मनाया।

पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह

पार्टी में सलमान ने गाया गाना

अनंत अंबानी (Anant Ambani)  की बर्थ डे पार्टी में काफी रौनक रही। धूम धड़ाके के बीच पार्टी से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) ‘एनिमल’ फिल्म का गाना गाते नजर आ रहे हैं। ‘दबंग’ एक्टर ने बी प्राक के साथ इस गाने को गाया, जिसका वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया।

तगड़ा स्टारडम एन्जॉय करने वाले सलमान खान की मजाकिया अंदाज में कही गई हर एक बात लोगों को काफी पसंद आती है। लेकिन इस बार बिना सुर ताल में गाए पॉपुलर गाने की धज्जियां उड़ते देख यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है।

यूजर्स बोले- सारी दुनिया के साथ मेरे भी कान जल गए

बी प्राक ने जामनगर की हैपनिंग शाम से सलमान के साथ कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इसमें सलमान खान ‘सारी दुनिया जला देंगे’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी सिंगिंग सुनते ही एक यूजर ने लिखा कि सारी दुनिया के साथ मेरे भी कान जल गए। एक ने कमेंट किया, ‘गा सलमान रहा है, शर्म मुझे आ रही है। एक ने लिखा कि मैं सलमान भाई की तरफ से माफी मांगता हूं। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर की झोली में ‘टाइगर बनाम पठान’ और ‘द बुल’ है।

पढ़ें :- नेहा बोरा का दो टूक बयान, बोलीं-'पीस बॉन्ड साइन नहीं करूंगी...', हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद बताया आगे का प्लान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...