Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. टायरों को प्रणाम कर, स्टीयरिंग को चूमा…रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर रोया ड्राइवर! VIDEO वायरल

टायरों को प्रणाम कर, स्टीयरिंग को चूमा…रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर रोया ड्राइवर! VIDEO वायरल

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Video: नौकरी चाहे बड़ा हो या छोटा काम करने के बाद हर किसी को उससे लगाव हो जाता है। ऐसे ही केरल के रोडवेज बस ड्राइवर पॉल कुरियन का एक रिटायरमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपनी ड्यूटी खत्म होने पर बस को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। असल में एक ड्राइवर के लिए उसकी गाड़ी उसका हमसफर होता है। जिसके साथ वह धूप-छांव हर परिस्थिति में चलता है। केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) के पॉल कुरियन के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें :- जमुई के बाद समस्तीपुर में युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई, चार युवक हिरासत में

आखिरी ड्यूटी के बाद बस को चूमा, टायरों को किया नमन

इडुक्की के कुमिली डिपो पर अपनी आखिरी ड्यूटी पूरी करने के बाद ड्राइवर पॉल कुरियन का विदाई का अंदाज हर किसी को भावुक कर गया। बस से उतरते ही उन्होंने स्टीयरिंग व्हील को चूमा, फिर चारों टायरों को छूकर नमन किया और आखिर में बस को सैल्यूट कर विदा ली।

सालों तक इसी बस को चलाकर पॉल ने लाखों यात्रियों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाया और अपने परिवार का जीवनयापन किया। इसलिए नौकरी के साथ-साथ इस बस से बनी उनकी भावनात्मक जुड़ाव को विदाई के वक्त आंसुओं के रूप में देखा गया।

सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

पॉल कुरियन का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उनके काम के प्रति समर्पण और उस बस के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक ड्राइवर की विदाई नहीं, बल्कि उस साधन के प्रति कृतज्ञता है जिसने वर्षों तक उनके परिवार का सहारा दिया।

पढ़ें :- VIDEO VIRAL : जब यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पैर छूकर लिया आशीर्वाद... ,मामा-भांजे के रिश्ते का किया खुलासा
Advertisement