1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाजवादी पार्टी कभी भी अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकती है : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी कभी भी अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकती है : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद देता हूं। उनका दु:ख दर्द आपने समय-समय पर देखा होगा, लोगों को मुआवजा नहीं दिया, अन्याय किया, इसीलिए अयोध्या और आसपास के क्षेत्र में जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। एनडीए को एक बार फिर से बहुमत मिला है। हालांंकि, इंडिया गठबंधन ने कांटे की टक्कर दी है। भाजपा को सबसे ज्यादा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है। यहां पर भाजपा को 2019 के मुकाबले में काफी कम सीटें मिली हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि भाजपा अयोध्या सीट भी हार गई। इसको लेकर अब तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : सीएम योगी का FIR के बाद पहला बयान, बोले- जन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रामभक्तों की न लें अग्निपरीक्षा

इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद देता हूं। उनका दु:ख दर्द आपने समय-समय पर देखा होगा, लोगों को मुआवजा नहीं दिया, अन्याय किया, इसीलिए अयोध्या और आसपास के क्षेत्र में जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया।

इसके साथ ही कहा, खुशी की बात है कि इस बार विपक्ष मजबूत होगा। इस बार विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी। ऐसे कई महत्वपूर्ण प्रश्न हैं जो जनता के सामने प्रस्तुत किए गए-सबसे बड़ा प्रश्न अग्निवीर की नौकरी का है। समाजवादी पार्टी कभी भी अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकती है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...