1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विचारधारा से ‘शून्य’ समाजवादी पार्टी कब्ज़ाधारियों का एक ‘संगठित गिरोह’…केशव मौर्य का बड़ा हमला

विचारधारा से ‘शून्य’ समाजवादी पार्टी कब्ज़ाधारियों का एक ‘संगठित गिरोह’…केशव मौर्य का बड़ा हमला

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, विचारधारा से 'शून्य' समाजवादी पार्टी कब्ज़ाधारियों का एक 'संगठित गिरोह' मात्र है। ऊपर से नीचे तक इस पार्टी के नेता सरकारी और जनता की ज़मीनों को अपनी जागीर समझते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को एक सं​गठति गिरोह बता दिया है। साथ ही कहा, ये लोगा समाजवाद के नाम पर सिर्फ सैफई साम्राज्य का विस्तार कर रहे हैं।

पढ़ें :- 'जब चीनी सेना ने अजीत डोभाल को ले लिया था हिरासत में', आईआईटी रुड़की में एनएसए का खुलासा

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, विचारधारा से ‘शून्य’ समाजवादी पार्टी कब्ज़ाधारियों का एक ‘संगठित गिरोह’ मात्र है। ऊपर से नीचे तक इस पार्टी के नेता सरकारी और जनता की ज़मीनों को अपनी जागीर समझते हैं। सपा की राजनीति अब न नीति पर टिकी है और न ही ‘नैतिकता’ पर। समाजवाद के नाम पर दरअसल यह ‘सैफई साम्राज्य’ की ‘विस्तार नीति’ है।

पढ़ें :- बिहार में गया के आमस में महज दो कमरों में चल रही आठ कक्षाएं, धूप में पढ़ने को मजबूर 200 बच्चे

इससे पहले भी उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, कब्जाधारी सपा बहादुर अखिलेश यादव के अपने शासन में अवैध कब्जा वाले कृत्य पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है। दरअसल, ‘लठैतवाद’ के सिद्धांत में भरोसा करने वाले सपाई जिस जमात का साथ पसंद करते हैं, उनका ‘पहला उसूल’ ही कब्जा करना होता है।

पढ़ें :- High-Voltage Drama in Punjab : CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने की कोशिश पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने लिया हिरासत में
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...