1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस मुठभेड़ में जब कोई डकैत मारा जा रहा है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लग रहा : सीएम योगी

पुलिस मुठभेड़ में जब कोई डकैत मारा जा रहा है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लग रहा : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 2017 से पहले पुलिस भागती थी पीछे-पीछे गुंडे दौडाते थे। आज 2017 के बाद उल्टा हो गया है अब गुंडा और माफिया भाग रहा है पुलिस उसे दौड़ा रही है। अगर उसने कहीं कोई दुस्साहस किया तो राम नाम सत्य है। उन्होंने कहा कि, पुलिस मुठभेड़ में जब कोई डकैत मारा जा रहा है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लग रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अंबेडकरनगर में 1,231 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसके साथ ही युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को स्पोर्ट्स किट का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, 2017 से पहले यहां सपा और कांग्रेस के नेतृत्व में पलने वाले माफियाओं की समानांतर सरकारें चलती थीं। प्रदेश में कोई ऐसा जिला नहीं था ​जहां पर माफियाओं की समानांतर सरकारें चलती थे और गरीब, आम जतना की आवाज को ये दबाते थे। सरकारें अपनी मौज मस्ती करती थी उन्हें कोई मतलब नहीं था। लेकिन 2017 के बाद माफिया कहां चले गए वो वो आप जान रहे हैं।

पढ़ें :- ममता गुट के प्रत्याशी रबीउल आलम चौधरी का यू-टर्न : पहले नाम वापस लेने की बात कही, अब बोले- रेजीनगर में लडूंगा उपचुनाव

उन्होंने कहा कि, बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर जो खतरा पैदा करते थे वो गायब हो गए और जो बचे हैं वो भी अपनी अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहें होंगे। इसके साथ ही कहा, समाजवादी पार्टी सरकार में जो जितना बड़ा गुंडा और माफिया होता था उसको उतना बड़ा ओहदा दे दिया जाता था। उनको नहीं पता था कि…जनता अंगड़ाई लेगी, यह गुंडे और माफिया एक-एक करके यमलोक की यात्रा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे और जनता-जनार्दन के साथ अन्याय का हिसाब चुकता होगा।

पढ़ें :- एशियन गेम्स में टीम इंडिया के रुकने का अलग इंतजाम, BCCI ने क्यों उठाया बड़ा कदम? सामने आई वजह

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 2017 से पहले पुलिस भागती थी पीछे-पीछे गुंडे दौडाते थे। आज 2017 के बाद उल्टा हो गया है अब गुंडा और माफिया भाग रहा है पुलिस उसे दौड़ा रही है। अगर उसने कहीं कोई दुस्साहस किया तो राम नाम सत्य है। उन्होंने कहा कि, पुलिस मुठभेड़ में जब कोई डकैत मारा जा रहा है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लग रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...