1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद करेगी समाजवादी पार्टी, किया एलान

संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद करेगी समाजवादी पार्टी, किया एलान

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''संभल में हुई हिंसा में भाजपा सरकार और प्रशासन की नाकामी से अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यूपी सरकार मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा दे।''

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर अब सियासत शुरू हो गयी है। विपक्षी दल के नेता इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी ने संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का एलान किया है। समाजवादी पार्टी के अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर इसका एलान किया गया है।

पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”संभल में हुई हिंसा में भाजपा सरकार और प्रशासन की नाकामी से अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यूपी सरकार मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा दे।”

बता दें कि, बीते 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान संभल में बवाल हो गया था। इसमें हिंसा और आगजनी की भी घटना हुई थी। हिंसा में पांच लोगों की जान चली गयी थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग और पुलिस के जवान घायल हुए थे। यहां तक कि डिप्टी एसपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। इसके बाद से वहीं पर स्थिति तवनाव पूर्ण है। दूसरी तरफ मामले में राजनीति भी खूब हो रही है।

संभल जाना था सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी सपा मुखिया के साथ साझा करना था। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के बाहर तैनात मिली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...