1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संबित पात्रा, बोले-‘ज्ञानेश नहीं, प्रभु गणेश कर रहे हैं बीजेपी की मदद’, जया बच्चन का पलटवार बोलीं-गणेश जी गलत कामों में नहीं करते हैं मदद…

संबित पात्रा, बोले-‘ज्ञानेश नहीं, प्रभु गणेश कर रहे हैं बीजेपी की मदद’, जया बच्चन का पलटवार बोलीं-गणेश जी गलत कामों में नहीं करते हैं मदद…

विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों के चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च कर रहे हैं। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों के चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च कर रहे हैं। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे हैं। संबित पात्रा ने कहा, कि हमारी मदद ज्ञानेश जी नहीं कर रहे हैं, हमारी मदद गणेश जी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे हैं। बुद्धि, विद्या, ज्ञान और विवेक के देवता गणेश जी।

पढ़ें :- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, राहुल-प्रियंका गांधी समेत नेताओं का प्रदर्शन, SIR पर घमासान

इस बारे में जब समाजवादी पार्टी की सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम है आरोपों को गलत बताना, लेकिन हमारा जो काम है वो हम कर रहे हैं। जया बच्चन ने कहा कि गणेश जी गलत कामों में मदद नहीं करते हैं। हम गणेश जी की पूजा से ही प्रार्थना शुरू करते हैं। वे हमारी रक्षा करेंगे। शुभारंभ उन्हीं से करवाते हैं। गणेश जी हम लोगों की देखभाल करेंगे। जया बच्चन से पूछा गया कि वो कितनी दूर तक मार्च में चलेंगी, जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक मेरे पैर साथ देंगे, तब तक चलूंगी। जया बच्चन कहा कि ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। सांसदों ने विरोध मार्च के दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए।  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...