Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Galaxy Z Fold 6 Ultra को लॉन्च करने की तैयार में Samsung, कई स्पेक्स आए सामने

Galaxy Z Fold 6 Ultra को लॉन्च करने की तैयार में Samsung, कई स्पेक्स आए सामने

By Abhimanyu 
Updated Date

Samsung Galaxy Z Fold 6 will be Launched Soon : सैमसंग पिछले कई सालों से एक के बाद एक नए अपग्रेड्स वाले गैलेक्सी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करता आ रहा है। इसी कड़ी में कंपनी के अपकमिंग सीरीज Samsung Galaxy Z Fold 6 सीरीज की चर्चा कई हफ्तों से हो रही है। जिसको लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि सैमसंग गैलेक्सी अपने अपकमिंगफोल्बेडल सीरीज के साथ एक अल्ट्रा वेरिएंट Samsung Galaxy Z Fold 6 Ultra भी लॉन्च करने वाला है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन को SM-F958 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Fold 6 को पिछले कई हफ्तों से अलग-अलग कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जहां उसका मॉडल नंबर SM-F956 था। बता दें कि Galaxy Z Fold 5 को कंपनी ने SM-F946 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया था।

सैमसंग की ओर से अब तक लॉन्च सभी फोल्डेबल स्मार्टफोन के मॉडल नंबर का आखिरी अंक 6 होता था, जबकि सैमसंग गैलेक्सी के सभी अल्ट्रा स्मार्टफोन के मॉडल नंबर का आखिरी अंक 8 होता है। Samsung Galaxy S24 Ultra के मॉडल नंबर का आखिरी अंक भी 8 ही था। कंपनी के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में भी एक डिवाइस को मॉडल नंबर SM-F958 के स्पॉट किया गया है। जिससे माना जा रहा है कि इस बार सैमसंग गैलेक्सी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में भी पहला अल्ट्रा वेरिएंट लॉन्च करेगी।

कोरियन ब्रांड सैमसंग अपने अल्ट्रा फोल्डेबल फोन को सिर्फ घरेलू मार्केट में ही लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड 6 अल्ट्र में एस-पेन सपोर्ट के साथ एक बड़ा कवर (6.25 इंच) और इंटरनल (7.61 इंच) डिस्प्ले मिलने की संभावना है। यह अपकमिंग फोल्डेबल सीरीज का सबसे महंगा फोन भी हो सकता है।

बहरहाल, Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 फोन को भी हाल ही में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इनमें प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपससेट और 25W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
Advertisement