1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संदीप दीक्षित-अजय माकन की हिम्मत नहीं कि रमेश बिधुड़ी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी बोलें : संजय सिंह

संदीप दीक्षित-अजय माकन की हिम्मत नहीं कि रमेश बिधुड़ी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी बोलें : संजय सिंह

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर वार पलटवार के बीच विवादित बयानों का दौर भी शुरू हो गया है। कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान सामने आया है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से उन पर निशाना साधा जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर वार पलटवार के बीच विवादित बयानों का दौर भी शुरू हो गया है। कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान सामने आया है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से उन पर निशाना साधा जा रहा है। अब आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने संदीप दीक्षित और अजय माकन को घेरा है।

पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, रमेश बिधुड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जी के बारे में इतना गंदा बोला लेकिन संदीप दीक्षित और अजय माकन की हिम्मत नहीं कि रमेश बिधुड़ी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी बोले। संदीप दीक्षित अजय माकन और बीजेपी के बीच के संबंध कितने गहरे हैं, आप इसी बात से समझ सकते हैं।

पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे सड़कें
बता दें कि, रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस तरह संगम विहार और ओखला की सड़कें बना दीं वैसे ही यहां की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे।

कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रमेश बिधूड़ी के इस बयान पर जमकर विरोध किया। रमेश बिधूड़ी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह इसके मालिकों की असलियत, ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।

पढ़ें :- सऊदी अरब की बड़ी तेल कंपनी 'अरामको' का हेलीकॉप्टर रास तानूरा में क्रैश, 14 लोगों की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...