1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sanjay Kapoor Extramarital Affair: संजय कपूर के बेहद करीबी का बड़ा खुलासा, कहा- कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर देते थे पत्नी को धोखा

Sanjay Kapoor Extramarital Affair: संजय कपूर के बेहद करीबी का बड़ा खुलासा, कहा- कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर देते थे पत्नी को धोखा

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था और कई औरतों के साथ अफेयर भी थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sanjay Kapoor Extramarital Affair: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था और कई औरतों के साथ अफेयर भी थे।

पढ़ें :- Video-मेक्सिको के 3-0 की शानदार जीत के बीच सोशल मीडिया पर छाईं H-Town Girl ओलिविया बेथेल,'MEXICOOOOOO!'के नारों से बोल्ड हुए फैन्स

जूम को दिए इंटरव्यू में महीप कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे थे। संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था जिसकी वजह से वह अपनी बेटी के साथ घर छोड़कर चली गई थीं। लेकिन फिर अपनी बेटी की परवरिश के लिए उन्होंने इस शादी को दोबारा मौका देने का फैसला किया।

महीप से जब पूछा गया कि संजय या फिर वह कौन अपने बच्चों के लिए ज्यादा स्ट्रिक्ट है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि संजय ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं। उन्होंने बहुत औरतों को डेट किया है तो इसलिए उन्हें इस बात का एहसास है कि उन्होंने अपनी लाइफ में क्या गलतियां की हैं।


इसलिए वह हमेशा अपनी बेटी शनाया को लेकर टेंशन में आ जाते हैं।’ महीप ने आगे कहा कि, बेटे को लेकर वो नॉर्मल हैं, लेकिन बेटी के लिए वो काफी स्ट्रिक्ट हैं। मुझे उन्हें कई बार शांत करवाना पड़ता है।  फिर मुझे लगता है कि शायद वो सोच रहे होंगे कि क्या हो कोई लड़का शनाया के साथ करे जो उन्होंने कभी किसी के साथ किया था।

संजय स्ट्रिक्ट हैं, हालांकि, अब पहले की तुलना में वो काफी शांत हो गए हैं।’ 2022 में, महीप ने फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स पर संजय के अफेयर के बारे में खुलासा किया था। सीमा सजदेह से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ”अब तुम्हें पता चल गया सीमा।

पढ़ें :- 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, वापस ली अपनी याचिका

शुरुआत में मेरी शादी में, संजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे। जिसकी वजह से मैं शनाया को लेकर चली गई थी। मैं अपने लिए खड़ी हुई लेकिन फिर, मेरे पास एक बेटा हुआ। फिर, एक महिला और एक माँ के रूप में, पहली प्राथमिकता मेरा बच्चे हैं।” बता दें कि, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...