Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. संजय सिंह बोले- बच्चों की किताबों के कागज की खरीद में 441 करोड़ के घोटाले का आरोप, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को मिला ठेका!

संजय सिंह बोले- बच्चों की किताबों के कागज की खरीद में 441 करोड़ के घोटाले का आरोप, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को मिला ठेका!

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बच्चों की किताबों के लिए कागज की खरीद को लेकर 441 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। संजय सिंह (Sanjay Singh) कहना है कि कागज की खरीद में ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को ठेका दिया गया और इसके लिए बाजार भाव से करीब 47 फीसदी अधिक कीमत चुकाई गई।

पढ़ें :- संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-यूपी में चल रही है ‘उल्लू बनाओ योजना’, 'आम आदमी को राहत नहीं, बड़े कारोबारियों की मौज'

बाजार भाव से 47 फीसदी महंगी दर पर खरीद का दावा, NCERT ने भी कंपनियों की जांच की मांग की

उन्होंने इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था और सरकारी खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिन कंपनियों को कागज की आपूर्ति का ठेका दिया गया, उनकी पृष्ठभूमि भी सवालों के घेरे में है। श्री सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि NCERT को खुद संबंधित कंपनियों की जांच कराने की मांग करनी पड़ी। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जिन कंपनियों पर पहले से गंभीर सवाल हैं? उन्हें सरकारी खरीद में ठेका कैसे मिल गया?

इस पूरे मामले को लेकर सरकार की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। यदि बाजार भाव से 47 फीसदी अधिक कीमत पर खरीद की गई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

संजस सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है कि बच्चों की किताबों के कागज की खरीद में कथित 441 करोड़ रुपये के इस घोटाले की सच्चाई क्या है? ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को ठेका देने के पीछे किसका संरक्षण था और सरकारी खजाने को हुए कथित नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Advertisement