1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Sanju Samson बैक टू बैक T20I सेंचुरी लगाकर खास क्लब में हुए शामिल; अब तक ये चार प्लेयर ही कर पाए ऐसा

Sanju Samson बैक टू बैक T20I सेंचुरी लगाकर खास क्लब में हुए शामिल; अब तक ये चार प्लेयर ही कर पाए ऐसा

Sanju Samson Back to Back T20I centuries: टीम इंडिया के लिए टी20आई में ओपनिंग करना संजू सैमसन को खूब रास आ रहा है। वह ओपन करते हुए एक महीने के भीतर दो टी20आई सेंचुरी ठोक चुके हैं। पहली सेंचुरी उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था और उनका दूसरी सेंचुरी कल यानी 8 नवंबर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आयी है। इन दोनों ही मैचों में भारत ने धमाकेदार जीत हासिल की है। वहीं, संजू टी20आई में बैक टू बैक सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- लवलीना बोरगोहेन ने अपने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, भारत के लिए 12 साल का इंतजार हुआ खत्म

दरअसल, संजू सैमसन से पहले टी20आई में बैक टू बैक सेंचुरी केवल तीन ही बल्लेबाजों ने लगायी थी और वह चौथे बल्लेबाज के रूप में शामिल हो गए हैं। टीम इंडिया की ओर से संजू टी20आई में बैक टू बैक सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। हालांकि, सूर्य कुमार यादव, रोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम एक से ज्यादा टी20आई सेंचुरी है, लेकिन ये खिलाड़ी इस फॉर्मेट में बैक टू बैक सेंचुरी नहीं लगा पाये हैं। बता दें कि संजू सैमसन ने दराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले टी20I में 47 गेंदों में 111 रन बनाए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में उन्होंने 50 गेंदों पर 107 रनों की शानदार पारी खेली है। जिसके बदौलत टीम इंडिया पहले टी20आई मैच में 61 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने में सफल हो पायी है।

इन खिलाड़ियों के नाम बैक टू बैक T20I सेंचुरी

गुस्ताव मैककॉन (फ्रांस)- 109 vs स्विट्जरलैंड, 101 vs नॉर्वे (साल 2022)

राइली रोसौ (साउथ अफ्रीका)- 100* vs भारत, 109 vs बांग्लादेश (साल 2022)

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

फिल साल्ट (इंग्लैंड)- 109* vs वेस्ट इंडीज, 119 vs वेस्ट इंडीज (साल 2023)

संजू सैमसन (भारत)- 111 vs बांग्लादेश, 107 vs साउथ अफ्रीका (साल 2024)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...