1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सनोज कुमार मिश्रा को मिली जमानत, कोर्ट ने कहा कि झूठे आरोपों का बढ़ता चलन चिंताजनक

सनोज कुमार मिश्रा को मिली जमानत, कोर्ट ने कहा कि झूठे आरोपों का बढ़ता चलन चिंताजनक

डायरेक्टर सनोज कुमार मिश्रा (Sanoj Kumar Mishra) को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court)  ने दुष्कर्म मामले पर बड़ी राहत देते हुए 30 मई को जमानत दे दी है। वहीं कोर्ट ने यह भी कहा कि झूठे आरोपों का बढ़ता चलन चिंताजनक है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। डायरेक्टर सनोज कुमार मिश्रा (Sanoj Kumar Mishra) को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court)  ने दुष्कर्म मामले पर बड़ी राहत देते हुए 30 मई को जमानत दे दी है। वहीं कोर्ट ने यह भी कहा कि झूठे आरोपों का बढ़ता चलन चिंताजनक है। आपको बता दें कि सनोज कुमार मिश्रा (Sanoj Kumar Mishra) वहीं है जो कुंभ मेले की मोनालिसा (Monalisa) को फिल्मों में मौका दिये हैं।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

बताते चलें कि फिल्म निर्देशक सनोज कुमार मिश्रा (Film director Sanoj Kumar Mishra) को 30 मार्च 2025 को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद 30 मई को दुष्कर्म मामले की सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने जमानत दे दिया है। कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि झूठे आरोपों का बढ़ता चलन चिंताजनक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...