1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : डॉक्टर पर पत्नी का सनसनीखेज आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर करते हैं अपलोड

Video : डॉक्टर पर पत्नी का सनसनीखेज आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर करते हैं अपलोड

यूपी के संतकबीरनगर जिले (Sant Kabir Nagar District) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर अश्लील वीडियो बनाकर बेचने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति डा. वरुणेश दुबे सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक (Dr. Varunesh Dubey, Superintendent of CHC Khalilabad) हैं और जेल में भी डॉक्टर के पद पर तैनात हैं।

By santosh singh 
Updated Date

संतकबीरनगर : यूपी के संतकबीरनगर जिले (Sant Kabir Nagar District) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर अश्लील वीडियो बनाकर बेचने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति डा. वरुणेश दुबे सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक (Dr. Varunesh Dubey, Superintendent of CHC Khalilabad) हैं और जेल में भी डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। पहले उसे अपने साथ जेल परिसर के आवास में रखते थे। लेकिन कुछ समय बाद उसे गोरखपुर छोड़ दिया और अकेले आवास में रहने लगे। महिला के मुताबिक, इसी दौरान डॉक्टर अपने आवास में एक युवक को महिला के कपड़े पहनाकर अश्लील वीडियो (Obscene Videos) बनाते और उसे इंटरनेट पर बेचते थे।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं 

महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस ने डॉक्टर के आवास को पहले सील किया और फिर डॉक्टर की मौजूदगी में तलाशी ली।

अश्लील वीडियो वायरल

महिला का दावा है कि उसे इंटरनेट पर खुद का एक अश्लील वीडियो देखने को मिला, जिससे वह स्तब्ध रह गई। जब उसने इस विषय पर पति से बात करनी चाही तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का कहना है कि अगर डॉक्टर के आवास का ताला तोड़ा जाए और उसकी जांच की जाए, तो सारे सबूत मिल सकते हैं।

इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मचा दी है। एक जिम्मेदार पद पर तैनात डॉक्टर पर ऐसे गंभीर आरोपों से विभाग की साख पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक डॉक्टर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पढ़ें :- सपा सांसद राजीव राय के प्रयासों से जन हित में ‘मऊ-आनंद विहार ट्रेन’ चली लेकिन उद्घाटन के समय जानबूझकर माहौल बनाया गया तनावपूर्ण: अखिलेश यादव

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इसके साथ ही तकनीकी टीम की मदद से वीडियो की सच्चाई भी परखी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो असली है या एडिट किया गया है। फिलहाल, महिला के दावों और वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाने की तैयारी हो रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...