Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sattu Paratha: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी सत्तू का पराठा

Sattu Paratha: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी सत्तू का पराठा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Sattu Paratha:  सुबह का नाश्ता हेल्दी होना बेहद जरुरी होता है। सुबह के हेल्दी ब्रेकफास्ट लेने से पूरा दिन अलग सी एनर्जी का एहसास रहता है। भारतीय परिवारों में सुबह के ब्रेकफास्ट में पराठा सबसे प्रिय होता है।

पढ़ें :- घर में अचानक गेस्ट आ जाये तो आलू से बनाएं ये बेहतरीन नाश्ता

चाहे वो आलू का पराठा हो, प्याज, पनीर, मूली, गोभी या फिर सत्तू का पराठा। आज हम आपको सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए सत्तू का पराठा की रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए बताते है सत्तू के पराठा  (Sattu Paratha)की रेसिपी।

Image Source Google

सत्तू का पराठा (Sattu Paratha) बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 से 3 कप गेंहू का आटा
2 कप सत्तू
1 बारीक कटा हुआ प्‍याज
2 से 3 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां
1 से 2 चम्मच कोई भी अचार
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 चम्‍मच बारीक कटा हरा धनिया (वैकल्पिक)
1 चम्मच अजवाइन
1 चम्‍मच सरसों का तेल
1 चम्‍मच नींबू का रस
स्‍वादानुसार नमक
पराठे सेंकने के लिए तेल
आवश्यकतानुसार पानी (वैकल्पिक)

पढ़ें :- आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें साउथ इंडियन डिश, सूजी का उपमा को बनाने का तरीका

सत्तू का पराठा (Sattu Paratha) बनाने का तरीका

सबसे पहले आटा गूंथ लें। इसके बाद सत्तू का मिश्रण तैयार करें। पराठे में सत्तू भरने के लिए सत्तू में अचार,अजवाइन, प्‍याज, मिर्च, धनिया, लहसुन, नमक और नींबू का रस मिलाएं।फिर सरसों का तेल भी इसमें अच्छे से मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें। चाहें तो मिश्रण में थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं।

Image Source Google

इसके बाद धीमी गैस पर तवा गर्म होने के लिए रख दें और इस दौरान आटे की लोई बनाकर उसमें सत्तू भरें और फिर इसे गोल आकार में बेल लें। फिर इसे हल्का तेल डालकर पराठे की तरह दोनों तरफ सेकें। ऐसे ही अन्य पराठे भी बना लें और हरी चटनी, दही या चाय के साथ इस पराठे का आनंद लें।

पढ़ें :- Happy Mother's Day 2024: मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को सर्व करें सेहत और स्वाद से भरपूर बेल का शर्बत
Advertisement