1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सत्येंद्र जैन को मिली जमानत: केजरीवाल बोले-Welcome back Satyendra….

सत्येंद्र जैन को मिली जमानत: केजरीवाल बोले-Welcome back Satyendra….

आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को कोर्ट से शुक्रवार बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आप नेता और दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत दी है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की प्रति​क्रिया आनी शुरू हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ​आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को कोर्ट से शुक्रवार बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आप नेता और दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत दी है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की प्रति​क्रिया आनी शुरू हो गयी है।

पढ़ें :- ISRO ने की 'सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड' का सफल परीक्षण, साल 2040 तक चंद्रमा पर कदम रखने की बड़ी तैयारी

पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, सत्येंद्र जैन को भी दो साल से ज़्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिल गई। इनका कसूर क्या था? इनके यहां कई कई बार रेड हुई। एक पैसा भी नहीं मिला। इनका क़सूर सिर्फ़ इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बनाये और दिल्ली के सभी लोगों का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया। मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के लिए और ग़रीबों का फ्री इलाज रोकने के लिए मोदी जी ने इन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भगवान हमारे साथ है। आज ये भी रिहा हो गए। Welcome back Satyendra!

वहीं, आप नेता संजय सिंह ने कहा, ये AAP के एक-एक कार्यकर्ता के लिए बहुत खुशी की ख़बर है। उन्हें 873 दिन उन्हें जेल में रखा गया, 36 किलो वजन कम हो गया। लेकिन मैं सत्येंद्र जैन के जज़्बे को नमन करूंगा। ये आम आदमी पार्टी है। आंदोलन की भट्टी से तपकर हम निकले हैं। मैं हृदय की गहराइयों से सत्येंद्र जैन को बधाई देता हूं। अरविंद केजरीवाल का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उनकी ताकत दिन प्रतिदिन मज़बूत हो रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...