डिजिटल, पर्दाफाश। सऊदी अरब में बुधवार देर रात हूती विद्रोहियों द्वारा एयरपोर्ट और तेल ठिकाने को निशाना बनाया गया। इन घटनाओं में एक भारतीय समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत हुई और दो भारतीयों समेत आठ लोग घायल हुए। वहीं शायबाह तेल क्षेत्र में ड्रोन को रोकने के बाद उसका मलबा गिरने से नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक की मौत हुई। इस घटना में एक भारतीय समेत दो लोग घायल हुए।
पढ़ें :- अल्जाइमर और नींद का क्या है कनेक्शन? वैज्ञानिकों की रिसर्च ने खोला चौंकाने वाला राज
हमले के बाद उड़ानों का रास्ता बदला
सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक दम्माम एयरपोर्ट पर हमले से नुकसान हुआ है। इसके बाद कुछ विमानों को दूसरे रास्तों से भेजा गया। दम्माम फारस की खाड़ी के तट पर स्थित है और बहरीन तथा कतर के करीब है। सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने पूर्वी क्षेत्र में चार ड्रोन हमलों को नाकाम करने की भी जानकारी दी।
अमेरिकी कर्मचारियों को सऊदी अरब छोड़ने का आदेश
लगातार हमलों के बीच अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिक एयरपोर्ट और अहम बुनियादी ढांचे पर हमलों को इस फैसले की वजह बताया।
पढ़ें :- राहुल गांधी 'पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर...,' रिजीम चेंज को लेकर शिवराज सिंह चौहान का हमला
हूती हमलों से बढ़ी चिंता
यमन के हूती विद्रोहियों ने इस महीने सऊदी अरब के एयरपोर्ट और ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी लेने या ऐसे हमलों का दावा किया है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है और उड़ानों पर भी असर पड़ा है। हूतियों ने सऊदी अरब में पिछले 16 दिनों पर 6 बड़ें हमले किया है।