Saudi Arabia : सऊदी अरब ने यमन के हूती विद्रोहियों पर बड़ा हमला किया है। दोनों देश के बीच चल रही जंग तेज होती जा रही है। दोनों तरफ से लगातार एक-दूसरे के अहम ठिकानों पर भीषण हमले किए जा रहे हैं। इस जंग में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। खबरों के अनुसार, सऊदी अरब ने यमन की राजधानी सना समेत कई अहम ठिकानों पर भीषण हवाई और मिसाइल हमले किए है जिसमें कई लोग मारे गए हैं। हूती विद्रोहियों खुद इस हमले की जानकारी दी है।
पढ़ें :- Houthis strike : हूतियों ने यमन में किया एयरस्ट्राइक , मदीना की ओर भी ड्रोन भेजा
81 हवाई और मिसाइल हमले हुए
हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी (Brigadier General Yahya Saree) ने सऊदी अरब के हमलों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा- “पिछले 24 घंटों में, Saudi combat aircraft ने 81 हवाई हमले और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में राजधानी सना और अल-जौफ, ताइज, सादा, मारिब, लाहज, अल-बैदा और Al-Hudaydah Provinces में आम नागरिकों के ठिकानों को निशाना बनाया गया।”
F-15 और टाइफून विमानों का इस्तेमाल
जनरल याह्या सरी ने बताया है कि “सऊदी अरब द्वारा इन हमलों के लिए Khamis Mushait और ताइफ एयर बेस से उड़ान भरने वाले F-15 और Typhoon aircraft का इस्तेमाल किया गया, साथ ही नज्रान से मिसाइलें भी दागी गईं। इन हमलों में कई आम नागरिक मारे गए और घायल हुए। हमारे देश के खिलाफ आक्रामकता तेज होने के बाद से, Saudi attackers द्वारा किए गए हवाई हमलों और मिसाइल हमलों की कुल संख्या अब 5,581 हो गई है।” बता दें कि इससे पहले हूतियों ने भी सऊद अरब पर कई भीषण हमले किए हैं।