यमन के अदन में एयरपोर्ट और राष्ट्रपति भवन पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों की खबर है। सऊदी गठबंधन ने मदीना के ऊपर ड्रोन मार गिराने का दावा किया और हूतियों पर आरोप लगाया।
Houthis strike : यमन के अदन में एयरपोर्ट और राष्ट्रपति भवन पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों की खबर है। सऊदी गठबंधन ने मदीना के ऊपर ड्रोन मार गिराने का दावा किया और हूतियों पर आरोप लगाया। यमन के दक्षिणी शहर अदन में शुक्रवार को एयरपोर्ट और Al-Mashik Presidential Palace Complex पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ। यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता वाली सरकार के सैन्य प्रवक्ता ने हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) पर हमले का आरोप लगाया है। इसी बीच सऊदी अरब और यमनी अधिकारियों ने दावा किया कि हूतियों ने मदीना की ओर भी ड्रोन भेजा। हालांकि, हूतियों ने Saudi territories में कोई नया सैन्य अभियान चलाने से इनकार किया है।
यमन सरकार के मुताबिक, हूतियों ने अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति भवन परिसर को निशाना बनाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन की ओर दो मिसाइलें दागी गई थीं। स्थानीय लोगों ने भी शहर में दो धमाकों की आवाज सुनने की बात कही।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन परिसर की ओर एंबुलेंस जाते देखीं। इस परिसर में कई इमारतें हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एंबुलेंस पहुंचने से कुछ देर पहले ही धमाकों की आवाज आई थी।
इसके पहले बुधवार को भी हूतियों ने अदन एयरपोर्ट (Aden Airport) को निशाना बनाया था। उस हमले से पहले संगठन ने लोगों को एयरपोर्ट से दूर जाने की चेतावनी दी थी।