1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुकरैल नदी के किनारे अयोध्या रोड पर सौमित्र व शक्ति वन किया जाएगा विकसित : मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब

कुकरैल नदी के किनारे अयोध्या रोड पर सौमित्र व शक्ति वन किया जाएगा विकसित : मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब

क्षारोपण महाअभियान वर्ष 2024 के क्रम में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में गुरुवार को कुकरैल नदी को विकसित करने व पौधारोपण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार कार्यालय में आहूत किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी, डीएफओ व सिंचाई विभाग सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । वृक्षारोपण महाअभियान वर्ष 2024 के क्रम में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में गुरुवार को कुकरैल नदी को विकसित करने व पौधारोपण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार कार्यालय में आहूत किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी, डीएफओ व सिंचाई विभाग सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पढ़ें :- UP की ब्यूरोक्रेसी में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लंबे समय से जमे अफसरों की होगी छुट्टी

मंडलायुक्त के समक्ष कुकरैल नदी को विकसित करने व वृक्षारोपण को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए डीपीआर का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि कुकरेल नदी के किनारे असन,जामुन, पनिया, अर्जुन, केन आदि विभिन्न पौधों को लगाया जाए, जिससे वर्षा ऋतु के दौरान जल भराव होने पर भी यह सभी पौधे सरवाइव कर सके। पंचवटी एवं औषधि वाटिका भी विकसित किया जाए। मलबे निकालने के बाद पीएच वैल्यू लेते हुए जरूरत के हिसाब से पौधा रोपण करें। कुकरेल नदी के किनारे अयोध्या रोड पर सौमित्र वन एवं शक्ति वन विकसित किया जाएगा।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि कुकरैल नदी के 4:30 किलोमीटर की दूरी तक लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम व सिंचाई विभाग आदि विभिन्न विभागों द्वारा पद्धति बनाते हुए संयुक्त रूप से वृहद स्तर पर पौधारोपण कराया जाना सुनिश्चित किया जाना है। जनपद के अंतर्गत वृक्षारोपण हेतु जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजन किया जाए। शासन की मंशानुरूप रिवर साइट पर पौधारोपण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना है। डीएफओ अच्छे गुणवत्ता के पौधे संबंधित विभागों को उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि संबंधित समस्त विभाग ससमय गड्ढा खुदाई करने के उपरांत वृक्षारोपण कराया जाना सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने जनपद के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की आज वन क्षेत्र कम होता जा रहा है, अतः हम सभी को वृक्षारोपण में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाए जाने के साथ ही साथ उनको सुरक्षित रखने की भी उतनी ही आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है।

पढ़ें :- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक, मुरादाबाद कमिश्नर ने लगाई रोक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...