1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2025: सावन में हरे रंग के कपड़े पहनना ट्रेंड या श्रद्धा , जानें असली कारण

Sawan 2025: सावन में हरे रंग के कपड़े पहनना ट्रेंड या श्रद्धा , जानें असली कारण

सावन आते ही अक्सर महिलाएं  एक ही कलर के कपड़े में  दिखती  हैं वो है  हरा रंग का कपड़ा ये परंपरा है । लेकिन ये परंपरा अब फ़ैशन ट्रेंड के रूप में बदलती हुई नज़र आ रही है। सावन आते ही सोशल मीडिया  पर हरा रंग छाया रहता है। मोस्टली देखा जाता है कि सावन में महिलाएं हरे रंग कि साड़ियाँ ,चूड़ी ,बिंदी ,मेहंदी का शृंगार करती हैं। आज हम आपको बताएँगे कि भले ही आज के समय में ये ट्रेंड हो गया है। लेकिन इसके  पीछे एक संस्कृति छुपी हुई है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- मुरली मनोहर जोशी बोले-चुनाव निष्पक्ष हों, सरकारें जवाबदेह हों और नौकरशाही पारदर्शी तरीके से काम करे, इसी बात पर टिकी है लोकतंत्र की बुनियाद

सावन में क्यों पहना जाता है हरा रंग

धार्मिक महत्व

सावन भगवान शिव का माह माना जाता है।  भोले बाबा और माँ पार्वती को हरा कलर बेहद पसंद है। इसीलिए नारियां भगवान शिव को प्रतीक मानकर सावन में हरे रंग का वस्त्र पहनती हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी बोले- 2017 से पहले सिफारिशों के आधार पर होती थी नियुक्ति, अब यूपी पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती…

 प्राकृतिक प्रतीक

सावन हरियाली का महीना होता है। इस महीने वर्षा होती है और मौसम बहुत प्यारा  हो जाता है। इस कारण हर तरफ  हरियाली नजर आने लगती है। क्योकि  हरा रंग प्रकृति, प्रजनन और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस कारण भी सावन में हरे रंग का महत्व बढ़ जाता है।

विवाहित महिलाओं का सौभाग्य

पढ़ें :- आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की बढ़ीं मुश्किलें, साईराज बहुतुले के बाद दो और कोच ने छोड़ा पद

जिस तरीके से शादी  शुदा स्त्री के लिए लाल रंग सुहाग की निशानी मानी  जाती है उसी तरह सावन में सुहागन स्त्रियों के लिए हरा रंग सौभाग्य, प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना गया है। इसीलिए महिलाएं  हरे वस्त्र, चूड़ियां और मेहंदी लगाती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...