1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Ka Dusara Somwar 2025 : सावन का दूसरा सोमवार आज , शिव पूजा दिलाती है ग्रह दोष से मुक्ति 

Sawan Ka Dusara Somwar 2025 : सावन का दूसरा सोमवार आज , शिव पूजा दिलाती है ग्रह दोष से मुक्ति 

श्रावण मास का हर दिन शिव भक्ति , पूजा और उत्सव में व्यतीत होता है। मान्यता है कि सावन के सभी सोमवार को भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन के हर संकट का निवारण होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Ka Dusara Somwar 2025 : श्रावण मास का हर दिन शिव भक्ति , पूजा और उत्सव में व्यतीत होता है। मान्यता है कि सावन के सभी सोमवार को भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन के हर संकट का निवारण होता है। सावन का दूसरा सोमवार आज है। आज के दिन शिव भक्तों को महादेव का नाम जपने और स्तुति करने से जीवन में शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सावन के सोमवार का व्रत में शिव लिंग पर गंगाजल, दूध, पंचामृत, बेलपत्र, चंदन, अक्षत इत्यादि अर्पित करने से मनोकामना की पूर्ती होती है। सावन सोमवार का व्रत रखकर पूजा करने से सभी ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलती है और ग्रहों का अनुकूल प्रभाव मिलता है।

पढ़ें :- 20 सितंबर 2026 का राशिफल: आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

आज के दिन कैलाश पर शिव वास है। शिवलिंग का जलाभिषेक किसी भी कर सकते हैं। बेहद शुभ माना जाता है।

पूजा
आज के दिन शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में शिवजी की आरती के साथ पूजा संपन्न करें। जल अर्पित करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें।

सात्विक और फलाहारी सेवन
सोमवार व्रत करते समय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। इस दिन सात्विक और फलाहारी चीजों का सेवन करना चाहिए। व्रत में आम, केला, सेब, अंगूर, आम, तरबूज, खरबूजा और पपीते जैसे मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...