1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. School closed: 20 जनवरी तक पांचवी तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, ठंड के चलते प्रशासन ने उठाया कदम

School closed: 20 जनवरी तक पांचवी तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, ठंड के चलते प्रशासन ने उठाया कदम

उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। बीते कई दिनों से कई जिलों में धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ और दिनों तक शीतलहर का कहर जारी रहेगा। बढ़ती सर्दी को देखते हुए आगरा जिलाधिकारी ने सभी बोर्ड के पांचवी तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

School closed: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। बीते कई दिनों से कई जिलों में धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ और दिनों तक शीतलहर का कहर जारी रहेगा। बढ़ती सर्दी को देखते हुए आगरा जिलाधिकारी ने सभी बोर्ड के पांचवी तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly : फ्लोर टेस्ट में थलापति विजय को मिला 144 विधायकों का समर्थन, विरोध में सिर्फ 22 वोट पड़े, भाजपा-PMK का वॉकआउट

इसके साथ ही 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश होने के कारण 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश रहेगा। हालांकि, स्कूलों के खुलने के बाद उनकी टाइमिंग में ​परिवर्तन किया गया है। 16 जनवरी से कक्षा 6 और इससे ऊपर के विद्यालय दोपहर 11:00 से 3:30 तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि, यूपी में बीते कई दिनों से लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। कई​ जिलों में शीतलहर के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसको देखते हुए नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के स्कूलों की छुट्टियां भी कर दी गयीं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...