1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. School closed: 14 जनवरी तक बंद रहेंगे नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल, बढ़ती ठंड के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

School closed: 14 जनवरी तक बंद रहेंगे नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल, बढ़ती ठंड के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। गौतमबुद्धनगर में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले आदेश 6 जनवरी तक जारी किया गया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

School closed: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। बारिश के बाद सर्दी और ज्यादा बढ़ गयी है। इसको देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। गौतमबुद्धनगर में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले आदेश 6 जनवरी तक जारी किया गया था।

पढ़ें :- UP NEET UG-2026 : काउंसिलिंग की तैयारी तेज, डीजीएमई ने ऑनलाइन काउंसिलिंग को पारदर्शी, सरल और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने पर दिया जोर

दरअसल, बारिश के कारण शीतलहर और कड़ाके की सर्दी और ज्यादा बढ़ गयी है। जिले में बढ़ते सर्दी के सितम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों की अवधि बढ़ाई है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेश पर 6 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिए थे।

ठंड से कामकाज हो रहा प्रभावित
बता दें कि, इन दिनों ठंड से कामकाज प्रभावित चल रहा है। बीते दो दिनों से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश भी रूक—रूककर हो रही है। इसके कारण ठंड बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन की तरफ से ​लिया गया है।

 

पढ़ें :- पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शहबाज़ शरीफ के साथ कर दिया बड़ा खेला! तख्तापलट का ब्लूप्रिंट तैयार, राजधानी इस्लामाबाद सील
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...