1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bade Miyan Chote Miyan के कई सीन्स पर कैंची चली, फिल्म मेकर्स ने किए 13 बड़े बदलाव

Bade Miyan Chote Miyan के कई सीन्स पर कैंची चली, फिल्म मेकर्स ने किए 13 बड़े बदलाव

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद के मौके पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। पहली बार अक्षय और टाइगर की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिलेगी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के मौके पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। पहली बार अक्षय और टाइगर की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिलेगी।

पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह

बुधवार 10 अप्रैल की शाम से फिल्म के कुछ पेड प्रीव्यू शोज रखे गए हैं, लेकिन रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने खुद फिल्म के 13 सीन्स पर कैंची चला दी है। खास बात ये है कि ये कांट-छाट CBFC के सुझाव से अलग है। मेकर्स ने फिल्म की कहानी को क्लीन और क्रिस्प बनाने के लिए 13 कट्स लगाए हैं। इसी के साथ फिल्म में 63 सेकंड का क्लिप भी एड किया गया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में हुए बड़े बदलाव के बारे में बताया गया है। फिल्म में 14 सेकंड्स के तीन सीन छोटे किए गए हैं। 25 प्रतिशत तक विजुअल्स को छोटा कर दिया गया है। ‘मस्त मलंग’ गाने से 7 सेकंड की क्लिप को कांट दिया गया है। जबकि, फाइनल क्लिप में 63 सेकंड के क्लिप को जोड़ा गया है। इस तरह अब ‘बड़े मियां छोटे मिया’ का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट से घटकर 2 घंटे 38 मिनट हो गया है।

बड़े मियां छोटे मियां की कास्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के अलावा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी लीड रोल में होंगे।

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...