1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चिलचिलाती धूप व गर्म हवा के थपड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त

चिलचिलाती धूप व गर्म हवा के थपड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त

चिलचिलाती धूप व गर्म हवा के थपड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त

– गर्म हवाओं के चलते बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: तराई में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन में चलने वाली तेज गर्म हवाओं से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन के 12 बजे से जहां बाजारों में सन्नाटा देखने को मिल रहा है तो वहीं शाम के समय भी उमस के चलते लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। अप्रैल महीने के आखिरी समय में ही तापमान ने 42 डिग्री को छू लिया है।

अप्रैल माह अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सूरज की तेज किरणों ने लोगों को मई की तपिश का अहसास करवा दिया है। चिलचिलाती धूप व तेज हवाओं के चलते लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई है। धूप का आलम यह है, कि सुबह नौ बजे से ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगता है। जो समय बढ़ने के साथ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते दिन के समय बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। वहीं सिर्फ जरूरी होने पर ही लोग बाजार निकले। बाजार निकले लोगों को भी गमछा लपेटे देखा गया।

फ्रिज,कूलर की बढ़ी मांग,मौसमी फल हुए महंगे

गर्मी बढ़ने के साथ ही इसका असर मौसमी फलों पर भी देखने को मिला। सोमवार को बाजार में खीरा पांच रुपये से लेकर 10 रुपये प्रति पीस, तरबूज 30 रुपये प्रति किलो, ककड़ी 30 से 35 रुपये प्रति किलो, बेल का शरबत 25 रुपये प्रति गिलास, लस्सी 50 रुपये प्रति ग्लास व गन्ने का रस 10 रुपये से 30 रुपये प्रति ग्लास की दर से मिला। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही कूलर, पंखा व फ्रिज की मांग बढ़ी रही और दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...