Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Secret: बैठने के तरीके से ही सामने वाला जान लेता है आपके अंदर के छिपे ये राज

Secret: बैठने के तरीके से ही सामने वाला जान लेता है आपके अंदर के छिपे ये राज

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कुछ लोगो को देखकर ही उनके स्वभाव और उनके बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। जैसे अगर कोई बहुत शांत है तो वह परेशान है, बार बार नाखुन चबा रहा है तो स्ट्रेस में है ठीक ऐसे ही बैठने के तरीके को देख कर ही लोग अंदाजा लगा लेते है यह व्यक्ति कैसा होगा।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

अगर आप अक्सर एक पैर को दूसरे पैर पर चढाकर बैठते है तो यह बताता है कि आप शांत और सब्र वाले इंसान है। आपके अंदर सोचने समझने की अच्छी क्षमता है। आप हर स्थिति को बड़े ध्यान से देखते समझते है। इससे आपको अपने आस पास के माहौल का अच्छा अंदाजा होता है। आपकाय यह बैठने का तरीका बताता है कि आप गहराई से विचार करने वाले शांत स्वभाव के इंसान है।

वहीं कुर्सी पर आगे की तरफ झुककर बैठने वाले लोग जिज्ञासु और उत्सुक स्वभाव के होते है। इस तरह से बैठने के तरीके से पता चलता है कि आप जो भी काम करते है, उसमें अपनी ऊर्जा लगा देते है और हर चीज को बारीकी से जानने की कोशिश करते है। यह मुद्रा यह दर्शाती है कि आप किसी भी काम को लेकर समर्पित है और उसे पूरा करने के लिए आप कितना प्रय़ास करते है।

आपका यह बैठने का तरीका एक गंभीर और मेहनती इंसान होने के बारे में बताता है। वहीं कुर्सी में पीछे की तरफ होकर बैठने वाले लोग बहुत रिलेक्स्ड होते है और जिंदगी को लेकर अधिक परेशान नहीं होते।

बैठने का यह तरीका बताता है कि आप दोस्ताना स्वभाव के इंसान है और नए लोगो से मिलने में हिचकिचाते नहीं है। ऐसे लोग आसानी से लोगो से घुलमिल जाते हैं औऱ सबके साथ अच्छे से पेश आते है। इस तरह से बैठने के तरीके से पता चलता है कि ऐसे लोग खुले दिल और मन से जिंदगी जीते है।

पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

कुर्सी पर एकदम सीधे बैठने वाले लोग आत्मविश्वास से भरे होते है। इस तरह से बैठने वाले लोग खुदपर काबू रखने की क्षमता होती है, और वे हर परिस्थिति को बहुत अच्छे से संभाल लेते है। इस तरह से बैठने वाले लोग प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखते है। ऐसे लोग अपनी बातों और फैसलों से दूसरो का विश्वास जीत लेते है।

Advertisement