उत्तर प्रदेश की राजनीति का तापमान इन दिनों बढ़ा हुआ है। भाजपा के अंदर खींचतान की खबरों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से खूब तंज कसे जा रहे हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी वो हमले बोल रहे हैं। हालांकि, केशव मौर्य भी अखिलेश यादव पर हमलावर हैं और उनके हर हमले का जवाब दे रहे हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव जी 2027 में पराजय सुनिश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं। दरअसल, प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बची जमकर वार-पलटवार का दौर चल रहा है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव जी 2027 में पराजय सुनिश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं। जनता से झूठ बोल कर 2024 में मिली सफलता से वह ग़ुब्बारे की तरह फूल गए,उन्हें 2014/17/19/22 में सपा की पराजय याद रखना चाहिए। 2027 में 2017 दोहरायेंगे।
कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया श्री @yadavakhilesh जी 2027 में पराजय सुनिश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं।
जनता से झूठ बोल कर 2024 में मिली सफलता से वह ग़ुब्बारे की तरह फूल गए,उन्हें 2014/17/19/22 में सपा की पराजय याद रखना चाहिए।2027 में 2017 दोहरायेंगे।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 27, 2024
पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
बता दें कि, उत्तर प्रदेश की राजनीति का तापमान इन दिनों बढ़ा हुआ है। भाजपा के अंदर खींचतान की खबरों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से खूब तंज कसे जा रहे हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी वो हमले बोल रहे हैं। हालांकि, केशव मौर्य भी अखिलेश यादव पर हमलावर हैं और उनके हर हमले का जवाब दे रहे हैं।