1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पॉपुलर सिंगर-गायक सेलेना गोमेज ने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको संग की सगाई, शेयर की प्यार भरी तस्वीरें

पॉपुलर सिंगर-गायक सेलेना गोमेज ने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको संग की सगाई, शेयर की प्यार भरी तस्वीरें

पॉपुलर सिंगर-गायक सेलेना गोमेज़ (Selena Gomez) ने अपने बॉयफ्रेंड और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) से सगाई कर ली है। उन्होंने गुरुवार को यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरों के साथ शेयर की। इन तस्वीरों में सेलेना अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पॉपुलर सिंगर-गायक सेलेना गोमेज़ (Selena Gomez) ने अपने बॉयफ्रेंड और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) से सगाई कर ली है। उन्होंने गुरुवार को यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरों के साथ शेयर की। इन तस्वीरों में सेलेना अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में, वह लॉन में बैठी हुई अंगूठी को देख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में, वह और बेनी एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं।

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं

इससे पहले, बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) ने “द हावर्ड स्टार्न शो” में अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा था, “यह मेरा अगला लक्ष्य है, मैं बच्चों के बारे में सोचता हूं। मेरे पास ढेर सारे अच्छे बच्चे हैं, ढेर सारे भतीजे हैं. मुझे बच्चों के साथ समय बिताना बहुत पसंद है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सेलेना के साथ बच्चे चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि यह हर दिन हमारे बीच बात का विषय बनता है। बेनी ने “टुडे शो” में सेलेना के साथ अपनी डेटिंग को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन उठता हूं और आईने में देखता हूं और सोचता हूं, ‘यह कैसे हुआ?’ लेकिन जब तक कोई इसका पता नहीं लगाता, हम खुश हैं। सेलेना और बेनी जून 2023 से एक-दूसरे के साथ हैं, और उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच खूब सुर्खियों में है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...